गुरुवार, 3 जुलाई 2014

khusia aa gayi

72,825 शिक्षकों की वरीयता सूची आज
http://upbasiceduboard.gov.in पर देखा जा सकेगा नाम
अमर उजाला ब्यूरो
लखनऊ। परिषदीय स्कूलों में सहायक अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले चरण में प्राइमरी स्कूलों में 72,825 शिक्षक पदों पर चयन के लिए शुक्रवार को अनंतिम वरीयता सूची जारी की जाएगी। इसे बेसिक शिक्षा की वेबसाइट http://upbasiceduboard.gov.in पर शाम 5 बजे के बाद देखा जा सकेगा। आवेदक भरे गए फार्म से इसका मिलान कर सकेंगे और इसमें किसी प्रकार की त्रुटि होने पर वह 8 जुलाई तक अपनी आपत्ति दे सकेंगे। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने इसके लिए नेशनल इन्फार्मेटिक सेंटर (एनआईसी) को पूरा ब्यौरा उपलब्ध करा दिया है। जानकारी के मुताबिक शिक्षक भर्ती के लिए करीब 68 लाख आवेदन प्रदेशभर के जिलों में प्राप्त हुए थे।
प्राइमरी स्कूलों में सहायक अध्यापकों की भर्ती टीईटी मेरिट के आधार पर की जाएगी। एनआईसी शुक्रवार को एससीईआरटी से प्राप्त डाटा के आधार पर जिलेवार वरीयताक्रम आरक्षण के आधार इसे वेबसाइट पर डालेगा। इसके बाद वेबसाइट पर प्रदर्शित सूची में शामिल होने वाले ही किसी तरह की त्रुटि होने पर अपनी आपत्ति आवेदन करने वाले संबंधित जिले के डायट पर दे सकेंगे। डायट प्राचार्य इन आपत्तियों का निस्तारण आवेदन पत्र से सत्यापित करते हुए 12 जुलाई तक करेंगे। डायट प्राचार्य संशोधित सूची एससीईआरटी को देंगे और इसके बाद मेरिट सूची 18 जुलाई को वेबसाइट पर डालते हुए 19 जुलाई को जिलेवार काउंसलिंग का विज्ञापन निकाला जाएगा। काउंसलिंग 20 से 23 जुलाई तक चलेगी। इसके बाद नियुक्ति पत्र 14 अगस्त तक जारी कर दिए जाएंगे।
ऐसे देखे सकेंगे अपना नाम
एससीईआरटी के निदेशक ने बताया कि 72,825 शिक्षकों की भर्ती में वरीयता सूची जारी होने के बाद वेबसाइट डाल दिया जाएगा। वेबसाइट खोलने के बाद यह प्रक्रिया अपनाएं। पहले अपने जिले का चयन करना होगा। इसके बाद आवेदक को अपना नाम लिखना होगा। बाक्स में प्रदर्शित कोड फीड करने के बाद सबमिट का बटना दबाना होगा। आवेदक दी गई सूची में अपना नाम देखे। नाम पर क्लिक करने के बाद प्रदर्शित विवरण को देखे। इसमें यदि आवेदन पत्र से कुछ अलग है, तो प्रिंट आउट निकाल ले। इसमें आवेदक का पूरा विवरण होगा। आवेदन पत्र से अलग विवरण होने पर वह इसी प्रारूप पर संशोधन को भरने के बाद स्वयं प्रमाणित करते हुए आईडी प्रूफ लगाने के साथ आखिर में अपना हस्ताक्षर करते हुए संबंधित डायट पर 8 जुलाई की शाम 5 बजे तक प्रत्यावेदन जमा कर दे।
किसकी मेरिट कब
72,825 की वरीयता सूची 4 जुलाई
आपत्तियां ली जाएंगी 8 जुलाई तक
मेरिट का प्रकाशन 18 जुलाई तक
इसकी काउंसलिंग 20 से 23 जुलाई तक
29,334 गणित-विज्ञान शिक्षक की मेरिट 5 जुलाई
इसकी काउंसलिंग 7 व 8 जुलाई
शिक्षा मित्रों की काउंसलिंग 7 जुलाई
10,000 बीटीसी शिक्षक की मेरिट 8 जुलाई को
इसकी काउंसलिंग 10 व 11 जुलाई

सोमवार, 23 जुलाई 2012

mera manna hai ki abhi khel khatm nahi hua hai , abhi tak tet marit sangarsh morha ka kam khatm nahi hua ,abhi hum sab milkar court tak jayenge tab inke faisle ko dekhenge,
sabhi tetian se anurodh hai ki ek jut rahe
kyunki ekta me hi hamari jeet hain,
sabhi tetians court ke liye tyaiyar rahe, hum apna haq lekar rahenge.
jay hind , jay tet